पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुरु रखते हैं बुराइयों से दूर, इसलिए सम्मान जरूरी

गुरु रखते हैं बुराइयों से दूर, इसलिए सम्मान जरूरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर के बघेल कॉलोनी में आयोजित भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के चौथे दिन व्यासपीठ से भगवताचार्य सुश्री किशोरी डाली शर्मा ने श्रोताओं को बताया कि हर किसी को अपने जीवन में धर्म और धर्मग्रंथों का सम्मान करना चाहिए।

साथ ही माता-पिता, अपने गुरु और बड़ों का भी यथोचित सम्मान करना चाहिए, क्योंकि गुरु हमें जीवन पथ पर अग्रसर होने ज्ञान मिलता है। वे हमें बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित करते हैं। अच्छे कर्मों को करने की प्रेरणा गुरु से ही मिलती है। इस दौरान कथा पंडाल में लगभग 100 लोगों ने मांस एवं शराब छोड़ने का संकल्प लिया। किशोरी डॉली ने तरह माता-पिता हमें जन्म देकर हमारा लालन-पालन कर इस सांसारिक दुनिया से अवगत कराते हैं। हमें अपने बड़ों का भी सम्मान करना चाहिए। जो मनुष्य अपनी दिनचर्या का थोड़ा सा समय देवपूजा और धर्म, दान के कामों को लगता है, उसे जीवन में सभी कामों में सफलता मिलती है। धर्म का सम्मान करने वाले मनुष्य को समाज, और परिवार में बहुत सम्मान मिलता है। इसलिए भूलकर भी धर्म का अपमान न करें। इसके अलावा माता-पिता, गुरु और ना ही अपने से बड़ों का अपमान करें और ना ही ऐसा पाप कर्म करने वाले मनुष्यों की संगति करें।

प्रवचन

बघेल कॉलोनी में चौथे दिन किशोरी डाली ने सुनाई भागवत कथा, 100 लोगों ने शराब छोड़ने का संकल्प लिया

पलारी. नगर के बघेल कॉलोनी ने आयोजित भागवत कथा सुनते हुए श्रद्धालु।

कृष्ण जन्मोत्सव पर झूमें श्रद्धालु

चौथे दिन की कथा में वामन अवतार, श्री राम जन्म और श्रीकृष्ण अवतार का वर्णन किया। कथा के साथ भव्य एवं मनोरम झांकी भी आयोजित की गई। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकी के दौरान मधुर संगीत के साथ भव्य पंडाल में उपस्थित महिला पुरुष झूमने लगे। कथा में मंगलवार को नंदोत्सव, बाल चरित्र, जड़भरत कथा के साथ रुक्मणि विवाह की कथा में विभिन्न झांकी के साथ गोपी विरह का आयोजन होगा। पंडाल में देर रात तक श्रद्धालुओं ने संगीत के साथ कथा सुनी। इस अवसर पर दूधाधारी मठ के मठाधीश महंत रामसुंदर दास सहित समाज सेवी सुरेंद्र शर्मा, दिनेश यदु, विद्याभूषण शुक्ला, अनुराग पाण्डे सहित पलारी सहित आसपास के लोग भारी संख्या में शामिल रहे। घनश्याम साहू, गोपी साहू, चंदन साहू व्यवस्था देखी।

खबरें और भी हैं...