पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंधी बिजली व मोबाइल टॉवर दिनभर रहे बंद

आंधी बिजली व मोबाइल टॉवर दिनभर रहे बंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलारी | नगर और अंचल में सोमवार की सुबह बिजली खंभे में आसमानी बिजली गिरने व आंधी से दिनभर लोग परेशान रहे। तेज हवा के कारण बिजली बार-बार बंद होती रही। मोबाइल नेटवर्क बंद होने से न तो फोन लगा, न ही नेट चला। इससे लोगों के जरूरी काम नहीं हुए। बिजली बंद होने से उमस और गर्मी के साथ ही साथ नलजल योजनाएं भी प्रभावित रहीं। लोगों को टैंकर से पानी की सप्लाई करना पड़ी। आंधी और बिजली गरजने से बिजली तार शार्ट हुए, इससे बिजली आपूर्ति ठप रही। विभाग द्वारा ठीक करने में दिनभर का समय लग गया। वहीं दिन भर धूप-छांव के बाद शाम को हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। करीब 10 बजे रात को बिजली बहाल की जा सकी।

खबरें और भी हैं...