कुर्मी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सिरमौर आज पलारी में
कुर्मी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सिरमौर आज पलारी में
पलारी। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी छत्रिय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राम कुमार सिरमौर का प्रथम दौरा पलारी राज के मुख्यालय में बुधवार को दोपहर 1: 30 बजे हो रहा है। उनके स्वागत के लिए सामाजिक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी जुटे हुए हैं। सिरमौर का निवास स्थान भी पलारी राज ही है। वे ग्राम संडी के निवासी हैं। इसके चलते कार्यकर्ताओं में उत्साह अधिक है। तय कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष का स्वागत बस स्टेंड चौक पर किया जाएगा। इसके बाद गायत्री मंदिर परिसर में डॉ सिरमौर सभी का आभार व्यक्त करेंगे।