श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह आज से
श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह आज से
पलारी| रेड डाइमंड स्टार विला, युको बैंक के पीछे बुधवार से स्व. केवला साहू, स्व. सेठ हीरालाल साहू, स्व. अवनि साहू की स्मृति में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया है। जिसमें कलश यात्रा, श्रीमद्भागवत स्थापना, व्यास पूजा, गौकर्ण, वेदीपूजा होगी। वहीं 24 मई को पूर्णाहूति होगी। कथा व्यास सुश्री किशोरी शर्मा भगवताचार्य पं. रविश महाराज तथा परायणकर्ता आचार्य पं.कृष्ण कुमार शर्मा होंगे।