पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छेरकापुर में जहर खाकर युवक बीमार अस्पताल ले जाते रास्ते में दम तोड़ा

छेरकापुर में जहर खाकर युवक बीमार अस्पताल ले जाते रास्ते में दम तोड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलारी| ग्राम छेरकापुर निवासी शेखर फेकर (27) ने 8 अप्रैल को घर में जहर खाया था। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था, जहां नाजुक हालत देखते हुए रायपुर रेफर किया गया था। रायपुर के निजी अस्पताल में उपचार के बाद युवक को गुरुवार की शाम को छुट्टी कर दी गई थी। उसी दिन शाम को फिर तबियत बिगड़ने पर रात 10 बजे अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। एमओ डॉ. पंकज वर्मा ने जांच कर मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद शव का पीएम करा लाश परिजनों को सौंप दिया गया है। युवक की चार साल पहले शादी हुई थी। उसके कोई संतान नहीं थी। बुधवार को गांव में ही एक बुजुर्ग महिला ने जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली थी।

खबरें और भी हैं...