ट्रेलर-बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत, चार घायल, गाड़ियां जब्त
थाना अंतर्गत ग्राम खरतोरा मोड़ पेट्रोल पंप के पास रविवार की सुबह 7 बजे ट्रेलर सीजी 04 जे 8565 और सामने से आ रही बोलेरो सीजी 22 0459 की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बोलेरो का ड्राइवर बृजेश साहू, रामप्रसाद जायसवाल, नरेश जायसवाल और सेल निवासी रामलखन साहू घायल हो गए।
पुलिस ने तत्काल 108 वाहन से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजा, जहां इलाज करने के बाद छुट्टी दे दी गई है। आजमगढ़ निवासी ट्रेलर ड्राइवर राजकुमार यादव के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया है।
ट्रेलर की टक्कर से क्षतिग्रस्त बोलेरो।