रोहांसी में आग लगने से छप्पर और अन्य सामान जले, गाय भी मरी
पलारी| थानांतर्गत ग्राम रोहांसी में दाऊलाल यादव के घर में बीती रात अचानक आग लगने से एक गाय जलकर मर गई। यादव ने बताया कि आग छप्पर तक फैल गई, जिससे बांस, बल्ली, राफ्टर एवं सेनेटरी सामान जलकर खाक हो गया। आसपास के पड़ोसियों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। अगर समय पर आग को काबू नहीं किया गया होता तो पूरा घर जल जाता। आग लगने का कारण का पता नहीं चला है।