पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सत्ता बदलों संविधान बचाओ यात्रा लेकर पहुंचे राज्य सभा सांसद

सत्ता बदलों संविधान बचाओ यात्रा लेकर पहुंचे राज्य सभा सांसद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही सत्ता बदलो, संविधान बचाओ यात्रा लेकर जिले के विकासखंड पलेरा में पहुंचे। यात्रा खरगापुर, बल्देवगढ़ होते हुए देर शाम जिला मुख्यालय पहुंची।

पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राजमणी पटेल लेकर पहुंचे। जहां उन्होंने आम जनता से रूबरू होकर बीजेपी सरकार का कमियां गिनाई। पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रणव जयसवाल ने बताया कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों, प्रदेश में बड़ रहे भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, बेतहाशा बड़ती मंहगाई और कानून के मनमाने उपयोग को रोकने के लिए कांग्रेस द्वारा पूरे प्रदेश में सत्ता बदलो, संविधान बचाओ यात्रा का आयोजन किया गया। शनिवार को पले रा, खरगापुर, बल्देवगढ़ होते हुए जिला मुख्यालय पर पहुंची। शाम 5 बजे सिविल लाइन रोड स्थित निजी गार्डन में यात्रा की सभा की गई। जिसमें राज्य सभा सांसद पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राजमणी पटेल का स्वागत किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व विधायक बृजेंद्र सिंह राठौर, पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला, पूर्व मंत्री अखंड यादव सहित, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह गौर, रमन पस्तोर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे। जहां सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

टीकमगढ़। नगर में यात्रा लेकर पहुंचे राज्य सभा सांसद।

खबरें और भी हैं...