पाली में टीवीएस मोटर के नवनिर्मित शोरूम का शुभारंभ
पाली| दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर कंपनी लिमिटेड के नवनिर्मित शोरूम का शुभारंभ सोमवार को समारोहपूर्वक किया गया । इस अवसर पर अतिथि के तौर पर स्थानीय विधायक ज्ञानचंद पारख, नगर परिषद सभापति महेन्द्र बोहरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योतिस्वरूप शर्मा एवं डीआईजी स्टांप विशाल दवे उपस्थित थे। भारत आॅटो टीवीएस के संचालक सूर्यप्रकाश एवं मनीष पाटनेचा ने बताया कि इस अवसर पर कंपनी के सेंट्रल जोन के जीएस सेल्स रविन्द्र चौैहान व नेशनल सर्विस मैनेजर मिलिंद गांधी, एरिया मैनेजर सेल्स राजस्थान रविन्द्र देसाई, सर्विस राजस्थान प्रियांक शंकधर सहित अजय व्यास, रवि राजमणी सहित शहर के अनेक गणमान्य उपस्थित थे।