गायकों ने भजनों में किया नृसिंह भगवान का गुणगान
भास्कर न्यूज | मारवाड़ जंक्शन
नजदीकी नरसिंहपुरा गांव में बन रहे भगवान नृसिंहजी के मंदिर पर एक शाम भगवान नरसिंह के नाम भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। समाजसेवी चंदाराम भायल ने बताया कि भजन संध्या का आगाज हेमराज गोयल ने गणपति वंदना से किया। गोयल ने मरूधर में ज्योत जगाय गयो...की प्रस्तुति दी। इसके बाद गायक रमेश माली पाली ने नृसिंह बन अवतार लियो थे...की प्रस्तुति दी। भक्ति संध्या में गायक मुकेश नायक,नरेंद्र बंजारा,ताराचंद सीरवी और राजू मारवाड़ी ने भी एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विधायक केसाराम चौधरी,भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री पूनाराम भायल,भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष हेमंत चौधरी,भाजपा नेता सुरेश मरलेचा,भाजपा मंडल मंत्री रमेश आसवानी, एएसआई भंवरलाल देवासी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार मारू एवं पारस देवड़ा ने किया। वहीं गांव में आयोजित मेले में महाप्रसादी का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर नरसिंहपुरा विकास सेवा समिति के अध्यक्ष दुर्गाराम भायल, भंवरलाल भायल, डायाराम, मुंबई बढ़ेर अध्यक्ष जगदीश भायल, मगाराम, शेषाराम, पारसमल, मांगीलाल सैन आदि मौजूद थे।