पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पाली के युवक ने खैरवा के पास लगाई फांसी

पाली के युवक ने खैरवा के पास लगाई फांसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली | सदर थाना क्षेत्र के खैरवा गांव की सरहद में रविवार की शाम एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार आदर्श नगर हाल नयागांव रोड निवासी प्रकाश नाथ पुत्र लक्ष्मण नाथ ने खैरवा गांव के पास हिंगोला सरहद में खेती के लिए कुआं ले रखा है। हमेशा की तरह रविवार को प्रकाश नाथ घर से कुएं पर जाने का कह निकला था। शाम को उसने फ़ोन कर आत्महत्या जैसी बात कही थी। इससे चिंतित परिजन तुरंत ही उसके कुएं पर गए तो वह फंदे पर लटक रहा था। घरवालों ने फंदे से उतार कर बांगड़ अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात तक इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया था।

खबरें और भी हैं...