पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज से 5 दिन कपड़ा फैक्ट्रियां बंद

आज से 5 दिन कपड़ा फैक्ट्रियां बंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर की टैक्सटाइल इंडस्ट्रीज में सोमवार से 5 दिन के लिए प्रोडक्शन बंद हो जाएगा। इस दौरान ट्रीटमेंट प्लांटों की खामियों के साथ ही प्रमुख कमियों को दूर किया जाएगा। राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल की दो दिन पूर्व जयपुर में हुई बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार रविवार रात 12 बजे से ही ट्रीटमेंट प्लांटों में रंगीन पानी लेना बंद कर दिया है। प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने सीईटीपी को साफ चेताया है कि फैक्ट्रियां बंद करना उनके हाथ में है, मगर प्रोडक्शन करने की अनुमति उच्च स्तरीय कमेटी के निरीक्षण के बाद ही मिलेगी। इधर, एनजीटी की एक्सपर्ट कमेटी ने रविवार को तीसरे दिन ट्रीटमेंट प्लांट-2 व 4 का निरीक्षण किया। वहां पर पानी के ट्रीटमेंट के पूरे प्रोसेस को समझकर फोटोग्राफी की तथा आउटलेट से पानी के सैंपल भी लिए। टीम को पुनायता से कुछ फैक्ट्रियों का रंगीन पानी सीधा नदी में गिरने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। वहां पर भी सैंपल लेने के साथ नदी में जा रहे पानी की फोटोग्राफी कराई। फैक्ट्रियों से निकलने वाला रंगीन पानी सीधा ही नालों व सीवरेज से बांडी नदी में छोड़ने के बाद किसानों में बढ़ रहे आक्रोश को देखते हुए प्रभारी मंत्री राजेंद्रसिंह राठौड़ ने शुक्रवार को जयपुर में आपात बैठक बुलाई थी। इस पर सीईटीपी ने 16 से 20 अप्रैल तक 5 दिन का क्लोजर लेने के लिए कहा था। इधर, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल(एनजीटी) के आदेश पर पाली में प्रदूषण को लेकर गठित एक्सपर्ट कमेटी में प्रमुख पर्यावरणविद् डाॅ. बृजगोपाल, प्रदूषण बोर्ड के सदस्य सचिव केपीए अरूण प्रसाद, ग्रुप इंचार्ज अशोक गुप्ता, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के जगनप्रकाश, आईआईटी कॉलेज जोधपुर के प्रोफेसर डॉ. राकेश शर्मा ने अलग-अलग वक्त में करीब 6 घंटे पाली में रूककर ट्रीटमेंट प्लांट 2 व 4 का निरीक्षण किया।

सीईटीपी के आदेश, 20 अप्रैल तक बंद रहेंगी फैक्ट्रियां

प्रदूषण बोर्ड चेता चुका, फैक्ट्रियां बंद करना आपके हाथ में, मगर निरीक्षण के बाद ही फैक्ट्रियों को शुरू करने दिया जाएगा, सीईटीपी ने फैक्ट्री मालिकों को चेताया, रात 12 बजे से ही ट्रीटमेंट प्लांटों में पानी लेना बंद किया।

एनजीटी की एक्सपर्ट कमेटी ने तीसरे दिन दो प्लांटों में पानी ट्रीटमेंट की व्यवस्था देखी, प्राइमरी तथा सैकंडरी ट्रीटमेंट के बाद आउटलेट से सैंपल भी लिए, पूरे प्रोसेस की फोटोग्राफी कराई, पुनायता से कुछ फैक्ट्रियों का पानी सीधा नदी में आने की सूचना पर मौके पर पहुंचे, फोटोग्राफी कराई।

खबरें और भी हैं...