पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ब्राह्मण सम्मेलन में विप्रबंधुओं को एकजुट होने का दिया संदेश, प्रतिभाओं को किया सम्मानित

ब्राह्मण सम्मेलन में विप्रबंधुओं को एकजुट होने का दिया संदेश, प्रतिभाओं को किया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से आराध्य भगवान परशुराम की जयंती को लेकर रविवार को नागा बाबा बगीची में प्रतिभा सम्मान समारोह व ब्राह्मण सम्मेलन के साथ चार दिवसीय महोत्सव का आगाज हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ महंत सुरेश गिरि के सानिध्य व असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल भारत सरकार संजीत पुरोहित, अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश व्यास, यूआईटी अध्यक्ष संजय ओझा की अध्यक्षता में शुरू हुआ। महंत सुरेश गिरि ने कहा कि ब्राह्मण समाज के आराध्य भगवान परशुराम जयंती पर प्रदेश में पहली बार चार दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए पूरे समाज को एकजुट होना होगा। वहीं यूआईटी चेयरमैन संजय ओझा ने कहा कि हमारे आराध्य भगवान परशुराम ने अन्याय के खिलाफ फरसा उठाया था और वही हमारे प्रेरणास्रोत हैं। जब धरती पर अत्याचार बढा है तब तब ब्राह्मणों ने आवाज उठाई है।

असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल संजीत पुरोहित ने कहा कि ब्राह्मण ने सदैव अपनी तपस्या, ज्ञान, त्याग और विवेक के माध्यम से हमेशा विश्व को रास्ता दिखाने का काम किया है। इस मौके पर संयोजक मुरली मनोहर बोड़ा, सह संयोजक मनीष ओझा, पंडित शंभूलाल शर्मा, दयाशंकर मिश्रा, मीडिया प्रभारी पवन पांडेय, परमेश्वर जोशी, नंदकिशोर पारीक, चंद्रभानु राजपुरोहित, जयशंकर त्रिवेदी, हीरालाल व्यास, कनिष्क शर्मा, रामदयाल गौड़, कमलेश कल्ला, राजेश व्यास, भूराराम पालीवाल, शांतिलाल जोशी, गजेंद्र दवे, सूर्यप्रकाश व्यास, मुकेश बोहरा, ईश्वर सिखवाल सहित सैकडों विप्रबंधु मौजूद रहे। संचालन तृप्ति पांडेय ने किया।

नागा बाबा बगीची में आज होगा महिला संकीर्तन

पाली. ब्राह्मण सम्मेलन में प्रतिभाअों को सम्मानित करते मंचासीन अतिथि व विप्रबंधु। फोटो|भास्कर

आरक्षण से दब रही समाज की प्रतिभा

आरक्षण के कारण ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं को उचित स्थान नहीं मिल पा रहा है। अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश व्यास ने कहा कि ब्राह्मण बुद्धि में सर्वश्रेष्ठ है। अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए सभी को आगे आना होगा। साथ ही सभी को एकजुट होकर आरक्षण के खिलाफ आवाज उठानी होगी। इस देश में जिन्हें आरक्षण मिलना चाहिए उन्हें आरक्षण मिल नहीं रहा और जिन्हें नहीं मिलना चाहिए वे सभी फल फूल रहे है। आरक्षण जाति के अनुसार नहीं अपितु गरीबी के अनुसार मिलना चाहिए।

भास्कर संवाददाता | पाली

सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से आराध्य भगवान परशुराम की जयंती को लेकर रविवार को नागा बाबा बगीची में प्रतिभा सम्मान समारोह व ब्राह्मण सम्मेलन के साथ चार दिवसीय महोत्सव का आगाज हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ महंत सुरेश गिरि के सानिध्य व असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल भारत सरकार संजीत पुरोहित, अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश व्यास, यूआईटी अध्यक्ष संजय ओझा की अध्यक्षता में शुरू हुआ। महंत सुरेश गिरि ने कहा कि ब्राह्मण समाज के आराध्य भगवान परशुराम जयंती पर प्रदेश में पहली बार चार दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए पूरे समाज को एकजुट होना होगा। वहीं यूआईटी चेयरमैन संजय ओझा ने कहा कि हमारे आराध्य भगवान परशुराम ने अन्याय के खिलाफ फरसा उठाया था और वही हमारे प्रेरणास्रोत हैं। जब धरती पर अत्याचार बढा है तब तब ब्राह्मणों ने आवाज उठाई है।

असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल संजीत पुरोहित ने कहा कि ब्राह्मण ने सदैव अपनी तपस्या, ज्ञान, त्याग और विवेक के माध्यम से हमेशा विश्व को रास्ता दिखाने का काम किया है। इस मौके पर संयोजक मुरली मनोहर बोड़ा, सह संयोजक मनीष ओझा, पंडित शंभूलाल शर्मा, दयाशंकर मिश्रा, मीडिया प्रभारी पवन पांडेय, परमेश्वर जोशी, नंदकिशोर पारीक, चंद्रभानु राजपुरोहित, जयशंकर त्रिवेदी, हीरालाल व्यास, कनिष्क शर्मा, रामदयाल गौड़, कमलेश कल्ला, राजेश व्यास, भूराराम पालीवाल, शांतिलाल जोशी, गजेंद्र दवे, सूर्यप्रकाश व्यास, मुकेश बोहरा, ईश्वर सिखवाल सहित सैकडों विप्रबंधु मौजूद रहे। संचालन तृप्ति पांडेय ने किया।

30 से अधिक प्रतिभाओं को किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान कक्षा दसवीं, बारहवीं और सरकारी पदों पर नियुक्त होने वाले 30 से अधिक समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही समाज के विकास के लिए युवाओं को कड़ी से कड़ी मेहनत कर उच्च पद प्राप्त करने का संदेश दिया।

खबरें और भी हैं...