बोहरा बने जोधपुर डिस्कॉम बिजली कर्मचारी संघ के अध्यक्ष
पाली| जोधपुर डिस्कॉम बिजली कर्मचारी संघ (इंटक) के पाली वृत्त के चुनाव रविवार को चुनाव अधिकारी सुरेश सत्यानी की देखरेख में हुआ। चुनाव में सर्वसम्मति से हरजी बोहरा को वृत्त अध्यक्ष बनाया गया। वहीं भैरूलाल कलाल को महामंत्री नियुक्त किया गया। इस मौके पर संघ के आेम प्रजापत, राजेश मेवाड़ा, श्यामू गिरी, राजेश पुरोहित, दीपाराम, अमर सिंह, नारायणसिंह चारण, चंपालाल, गोरधनदास समेत कई सदस्य मौजूद थे।