रावणा राजपूत समाज राजेंद्र नगर इकाई के अध्यक्ष बने देवड़ा
पाली| रावणा राजपूत समाज राजेंद्र नगर इकाई में युवा कार्यकारिणी का रविवार को विस्तार किया गया। कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से रविंद्रसिंह देवड़ा को युवा इकाई अध्यक्ष व तेजपालसिंह पंवार को उपाध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी के गठन के दौरान बांगड़ कॉलेज छात्रसंघ उपाध्यक्ष चैनसिंह भाटी का भी स्वागत किया गया। इस दौरान संरक्षक जवाहरसिंह पंवार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवाई गई। इस मौके पर अध्यक्ष अमरसिंह गोयल, मोहनसिंह भाटी, भैरूसिंह राठौड़, सुमेरसिंह चावड़ा, चैनसिंह चौहान, केसरसिंह देवड़ा, मिश्रुसिंह पंवार व मांगूसिंह चौहान समेत कई समाजबंधु मौजूद थे।