पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुख्यमंत्री राजे के 23 अप्रैल से प्रस्तावित पाली दौरे के लिए कलेक्टर ने अधिकारियों को किया अलर्ट, अपडेट रहने की हिदायत

मुख्यमंत्री राजे के 23 अप्रैल से प्रस्तावित पाली दौरे के लिए कलेक्टर ने अधिकारियों को किया अलर्ट, अपडेट रहने की हिदायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री की जिले में प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में कलेक्टर शर्मा ने 23 अप्रैल से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की जिले की प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे जिले में अपने-अपने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की प्रगति के बारे में पूरी जानकारी लेकर अपडेट रहे। मुख्यमंत्री की यात्रा से पूर्व सभी विभाग आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। जिलाधिकारियों को अपने अधीनस्थ स्टाफ के साथ बैठक लेकर क्षेत्रीय समस्याओं की दूर करने तथा सभी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर सूचना संग्रहित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जनसुनवाई, विजिलेंस एवं रात्रि चौपाल के दौरान विभिन्न विभागों को आमजन की समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम भागीरथ विश्नोई ने मुख्यमंत्री की यात्रा पर हैलीपैड के निर्माण, टेंट की व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, वाहनों की व्यवस्था, मेडिकल टीम, अग्निशमन एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में निर्देश दिए। बैठक में सीईओ उदयभानु चारण, डीआईजी स्टाम्प विशाल दवे, जिला रसद अधिकारी दिनेश बिश्नोई, डिस्कॉम एसई घनश्याम चौहान, जलदाय विभाग एसई नीरज माथुर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...