पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कठुआ व उन्नाव में हुए दुष्कर्म के विरोध में मुस्लिम समाज ने निकाला कैंडल मार्च

कठुआ व उन्नाव में हुए दुष्कर्म के विरोध में मुस्लिम समाज ने निकाला कैंडल मार्च

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कठुआ व उन्नाव में दुष्कर्म की घटनाओं को विरोध में युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च। फोटो| भास्कर

भास्कर संवाददाता | पाली

कठुआ में आठ साल की बच्ची और उन्नाव में युवती के साथ हुए दुष्कर्म के विरोध में रविवार को मुस्लिम समाज की ओर से कलेक्ट्रेट के सामने सांकेतिक अनशन कर रोष व्यक्त किया गया।

इसके बाद सभी मोमिनों ने कलेक्ट्रेट से सूरजपोल तक कैंडल मार्च निकाला। इसके पूर्व मुस्लिम समाज के प्रवक्ता शकील अहमद नागौरी ने उन्नाव, कठुआ, सूरत सहित देशभर में हो रही दुष्कर्म की घटनाओं पर विरोध जताते हुए निंदा पत्र का पठन किया। साथ ही केंद्र सरकार से दोषियों को तुरंत सजा दिलाने की मांग कर भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं दुबारा ना हो इसके लिए कानून व्यवस्था कड़ी करने की मांग की। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, अजीज कोहिनूर, आमीन अली रंगरेज, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीलम बिड़ला, शोभा सोलंकी, अकरम कादरी, सैय्यद मुख्तियार अली, मोहसीन खत्री, मोहम्मद फिरोज खान, लियाकत गौरी, साबिर अशरफी सहित कई मोमीन मौजूद रहे।

मुस्लिम समाज द्वारा दुष्कर्म मामले में केंडल मार्च निकाला गया। फोटो| भास्कर

खबरें और भी हैं...