बांगड़ अस्पताल में लैब कर्मचारियों ने मनाया विश्व तकनीकी दिवस
बांगड़ अस्पताल में लेब टेक्निशियन दिवस के अवसर पर संबोधित करते अतिथि।
भास्कर संवाददाता | पाली
अखिल राजस्थान लैब टेक्नीशियन कर्मचारी संघ की ओर से रविवार को बांगड़ अस्पताल में कार्यवाहक प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. एडी राव के मुख्य आतिथ्य व विशिष्ट अतिथि ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. डीके जैन की मौजूदगी में वर्ड लैब टेक्नीशियन डे मनाया गया। लैब टेक्नीशियनों ने सबसे पहले माइक्रोस्कोप की परिकल्पना करने वाले डच वैज्ञानिक जकाईरिश जेनसन को याद किया। अखिल राजस्थान लैब टेक्नीशियन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष धनसिंह राव ने बताया कि कार्यक्रम में वक्ताओं ने लैब टेक्नीशियन दिवस के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर बांगड़ चिकित्सालय में कार्यरत लैब टेक्नीशियन व लैब सहायकों ने वार्ड में मरीजों को फल व बिस्किट वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान महामंत्री पूरण परिहार ने कैडर की वेतन विसंगतियों व भत्तों के लिए संघर्षरत रहने का आह्वान किया। इस मौके पर सेंट्रल लैब प्रभारी अधिकारी मांगीलाल चौधरी, चिकित्सा अधिकारी बायोकेमिस्ट्री लैब डॉ. एसआर पटेल, डॉ. प्रियंका सोनी, मीडिया प्रवक्ता करनसिंह बडग़ुर्जर समेत कई जने मौजूद थे।