क्षतिग्रस्त हुई जवाई पाइपलाइन आधे घंटे तक बहता रहा पानी
नया गांव मैन चौराहे पर एलएंडटी कंपनी की ओर से चल रहे सीवरेज कार्य के दौरान रविवार शाम जवाई पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इस कारण आधे घंटे तक पानी व्यर्थ बहता रहा। इसके बाद जलदाय विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर वॉल्व बंद करवाया। तब तक काफी मात्रा में पानी व्यर्थ बह गया। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त करने के बाद एलएंडटी के कार्मिकों ने ही पाइपलाइन ठीक की। जानकारी के अनुसार देर रात तक पाइपलाइन ठीक कर वॉल्व भी शुरू कर दिया गया।
नहर रोड के पास पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण सड़कों पर फैला पानी