पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डिस्कॉम के शिविरों में 180 शिकायतों में 157 शिकायतों का किया निस्तारण

डिस्कॉम के शिविरों में 180 शिकायतों में 157 शिकायतों का किया निस्तारण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डिस्कॉम की ओर से चल रहे उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविरों में अब तक जिले में हुए 9 शिविरों में कुल 180 शिकायतों में से 157 शिकायतों का मौके पर समाधान किया। वहीं शेष 23 शिकायतों की समय सीमा तय कर संबंधित एईएन व जेईएन को निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। डिस्कॉम एसई घनश्याम चौहान ने बताया कि डिस्कॉम की ओर से जिले में आमजन व बिजली उपभोक्ताओं की बिजली संबंधित शिकायतों के समाधान को लेकर 6 से 17 अप्रैल तक विधानसभा क्षेत्रवार उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत जिले में अब तक हुए 9 शिविरों में कुल 180 शिकायतें दर्ज की गई, जिसमें 157 शिकायतों का शिविर में ही निस्तारण किया गया। वहीं शेष 23 शिकायतों में ढीले तार सही करने, कम वोल्टेज मिलने व बिजली लाइन शिफ्ट करने समेत विभिन्न कार्यों के लिए समय सीमा निर्धारित कर संबंधित जेईएन व एईएन को जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

खबरें और भी हैं...