पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुख्यमंत्री राजे 23 अप्रैल से पाली दौरे पर, कलेक्टर ने ली बैठक

मुख्यमंत्री राजे 23 अप्रैल से पाली दौरे पर, कलेक्टर ने ली बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

भास्कर संवाददाता | पाली

मुख्यमंत्री की जिले में प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में कलेक्टर शर्मा ने 23 अप्रैल से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की जिले की प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे जिले में अपने-अपने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की प्रगति के बारे में पूरी जानकारी लेकर अपडेट रहे। मुख्यमंत्री की यात्रा से पूर्व सभी विभाग आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। जिलाधिकारियों को अपने अधीनस्थ स्टाफ के साथ बैठक लेकर क्षेत्रीय समस्याओं की दूर करने तथा सभी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर सूचना संग्रहित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जनसुनवाई, विजिलेंस एवं रात्रि चौपाल के दौरान विभिन्न विभागों को आमजन की समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।

बैठक में एडीएम भागीरथ विश्नोई ने मुख्यमंत्री की यात्रा पर हैलीपैड के निर्माण, टेंट की व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, वाहनों की व्यवस्था, मेडिकल टीम, अग्निशमन एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में निर्देश दिए। बैठक में सीईओ उदयभानु चारण, डीआईजी स्टाम्प विशाल दवे, जिला रसद अधिकारी दिनेश बिश्नोई, डिस्कॉम एसई घनश्याम चौहान, जलदाय विभाग एसई नीरज माथुर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।





बैठक में सड़क, बिजली, पानी, रसद व स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर ब्लाक स्तरीय अधिकारियों से जानकारी लेकर नियमानुसार कार्रवाई करने, मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान विकास प्रदर्शनी के लिए सभी विभाग ब्लाक व विधानसभा अनुसार विकास कार्यों के फोटोग्राफ्स व सक्सेस स्टोरी तैयार कर भिजवाने, होर्डिंग्स लगाने की व्यवस्था समय पर करने, मौसमी बीमारियों के उपचार, मेडिकल काॅलेज से संबंधित कार्य, अन्नपूर्णा वैन में खाद्य सामग्री गुणवत्ता, छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति, पेंशन, रोडवेज बसों के संचालन के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।



, बैंक से ऋण स्वीकृत कराने, जवाई बांध से पेयजल सप्लाई, पानी, बिजली की व्यवस्था, जनता जल योजना, नरेगा एवं शौचालय निर्माण के बकाया भुगतान के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में एडीएम भागीरथ विश्नोई ने मुख्यमंत्री की यात्रा पर हैलीपैड के निर्माण, टेंट की व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, वाहनों की व्यवस्था, मेडिकल टीम, अग्निशमन एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में निर्देश दिए। बैठक में सीईओ उदयभानु चारण, डीआईजी स्टाम्प विशाल दवे, जिला रसद अधिकारी दिनेश बिश्नोई, डिस्कॉम एसई घनश्याम चौहान, जलदाय विभाग एसई नीरज माथुर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...