पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घेनड़ी की युवती ने पिता पर 3 लाख रुपए लेकर उसे बेचने का लगाया आरोप

घेनड़ी की युवती ने पिता पर 3 लाख रुपए लेकर उसे बेचने का लगाया आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली | निकटवर्ती घेनड़ी गांव की एक युवती ने अपने पिता पर 3 लाख रुपए लेकर उसका विवाह करवाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कलेक्टर के समक्ष पेश हुई। कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा ने युवती की आपबीती सुनने के बाद उसे बांगड़ अस्पताल स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर भेजा। यहां केंद्र की संचालक ज्योति श्रीवास्तव ने युवती की काउंसलिंग कर पिता को पाबंद कर एसपी के समक्ष पेश किया। जानकारी के अनुसार घेनड़ी गांव निवासी मीना देवासी (बदला हुआ नाम) अपने समाज की कुप्रथा लड़के पक्ष से पैसे लेकर बेटी देने का विरोध करते हुए घर से भागकर मंगलवार को कलेक्टर के समक्ष पेश हुई। उसने कलेक्टर को बताया कि उसके पिता ने खिंवाड़ा के संता गांव के एक व्यक्ति से 3 लाख रुपए लेकर 20 अप्रैल को उसका विवाह तय किया। उसका कहना था कि यह विवाह नहीं, उसके पिता ने उसे बेचने का कार्य किया है। इस पर कलेक्टर ने सुनवाई कर युवती को सखी वन स्टॉप सेंटर भेजा। इस पर सेंटर की ज्योति श्रीवास्तव ने युवती के पिता को सेंटर पर बुलाया। इसके बाद काउंसलिंग करते उसके पिता को उसकी बेटी का विवाह उसकी इच्छा के बिना नहीं करवाने के लिए पाबंद किया। केंद्र संचालक श्रीवास्तव ने बताया कि एसपी दीपक भार्गव के आदेशानुसार पीड़िता को सखी सेंटर पर ही रोका गया है।

खबरें और भी हैं...