चीता नाडी के पास वन बागरियों की ढाणी में झोपड़ी में लगी आग
बांझाकुडी | निकटवर्ती कुड़की ग्राम पंचायत की चीता नाडी के पास वन बागरियों की ढाणी मे अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे बेहद गरीब बंसी लाल पुत्र गणेश राम वन बागरिया की झोपड़ी जलकर राख हो गई जिसके अंदर खाने-पीने के सामान सहित जलकर राख हो गया कुड़की ग्राम पंचायत के सरपंच नीलू देवी ने पाली जिला कलेक्टर को ज्ञापन भेजकर बेहद गरीब वन बागरिया बंशीलाल को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।