पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रमोशन से एसआई बनने के बाद चार माह पहले मिली चारभुजा थानेदार की कुर्सी, रिश्वत लेते पकड़ा तो कोर्ट ने जेल भेजा

प्रमोशन से एसआई बनने के बाद चार माह पहले मिली चारभुजा थानेदार की कुर्सी, रिश्वत लेते पकड़ा तो कोर्ट ने जेल भेजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुछ माह पहले ही हुआ प्रमोशन, एसएचओ के पद पर पहली पोस्टिंग में ही रिश्वत लेते पकड़ा गया

भास्कर संवाददाता | पाली

एसीबी पाली के एएसपी कैलाशदान जुगतावत की टीम ने 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार राजसमंद जिले के चारभुजा थाना प्रभारी महेश जोशी को मंगलवार को उदयपुर स्थित एसीबी मामले की विशेष अदालत में पेश किया। यहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में उदयपुर जेल में भेज दिया गया। इससे पहले सोमवार को पाली एसीबी चौकी की सूचना पर जोधपुर एसीबी ने आरोपी उप निरीक्षक जोशी के जोधपुर के नवचौकिया इलाके में चांद बावड़ी स्थित मकान की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान हुई कार्रवाई की रिपोर्ट एसीबी मुख्यालय को भेजी जाएगी। कुछ माह पहले ही वह एएसआई से एसआई में प्रमोट हुआ था, जिसे प्रमोशन के बाद सीआईडी, सीबी से उदयपुर रेंज में भेजा गया था। चारभुजा थाने में बतौर एसएचओ जोशी की पहली पोस्टिंग थी, जो 4 माह बाद ही टोल इंचार्ज से मंथली लेते एसीबी के हाथों ट्रैप हो गया। एसीबी पाली चौकी के एएसपी कैलाशदान जुगतावत ने बताया कि पाली से गोमती मेगा हाईवे पर सोनाई मांजी, नारलाई व चारभुजा के पास टोल वसूली करने वाली कंपनी के इंचार्ज राजेंद्रसिंह राजपूत ने एसीबी पाली चौकी में शिकायत की कि चारभुजा थाना प्रभारी महेश जाेशी चारभुजा टोल के बदले मासिक बंधी के रुप में 15 हजार रुपए मांग रहे है, जिसके बाद टोल इंचार्ज ने सौदा 10 हजार रुपए में तय किया। जोशी को चारभुजा थाना प्रभारी के पद पर ज्वाइन किए 4 माह हुए हैं, जिसके चलते वे चार माह की बंधी के रुप में 40 हजार रुपए मांग रहे है।14 अप्रैल को एसीबी पाली टीम ने शिकायत का सत्यापन कर ट्रैप कार्रवाई का झाल बिछाया। सोमवार को एसीबी ने 40 हजार रुपए के अलग-अलग नोट पर विशेष केमिकल लगा परिवादी राजेंद्रसिंह को चारभुजा थाने में भेजा। थाने में थाना प्रभारी के कक्ष में कुर्सी पर बैठे एसएचओ ने रुपए अपनी टेबल की दराज में रखने को कहा।

ऐसा करने के बाद राजेंद्रसिंह ने एसीबी को इशारा किया, जिसके बाद एसीबी ने दबिश देकर 40 हजार रुपए की राशि बरामद कर आरोपी एसएचओ को गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं...