पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टैगोर नगर में सीसीटीवी कैमरे लगाने का लिया निर्णय

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टैगोर नगर में सीसीटीवी कैमरे लगाने का लिया निर्णय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसायटी टैगोर नगर की बैठक

भास्कर संवाददाता | पाली

राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसायटी टैगोर नगर की बैठक मंगलवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कार्यालय में डाॅ. दीपक तंवर की अध्यक्षता में हुई।

सोसायटी के सचिव डाॅ. केसी गोयल ने बताया कि बैठक में राजकीय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टैगोर नगर के लिए सीसीटीवी कैमरा, फेस रीडिंग बायोमेट्रिक मशीन, मरीजों के बैठने की उचित व्यवस्था, चिकित्सा परिसर के बाहरी गेट एवं स्वस्थ भारत अभियान के तहत चिकित्सा परिसर की साफ-सफाई के लिए उचित व्यवस्था सहित कई प्रस्ताव पारित किए गए, जिस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने सहमति प्रदान की। साथ ही सभी कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। अध्यक्ष डाॅ. दीपक तंवर ने बताया कि बैठक में राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसायटी टैगोर नगर पाली के लिए नवीन कोषाध्यक्ष के लिए सर्वसम्मति से जिला एकाउंटेंट एनयूएचएम हाजी मोहम्मद का चयन किया गया। इस अवसर पर अजय लोढ़ा, बहादुरसिंह राठौड़, तुलसाराम कीर, हीराराम मेघवाल, मनोज परिहार, महेशप्रसाद सिंह व भूमिका चौधरी समेत कई सदस्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...