पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर्वोदय नगर स्थित अवैध डंपिंग यार्ड में लगी आग

सर्वोदय नगर स्थित अवैध डंपिंग यार्ड में लगी आग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली | शहर में अवैध रूप से बने डंपिंग यार्ड मोहल्लेवासियों के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। मोहल्लों के बीच में बने डंपिंग यार्ड के कचरों के ढेर में आग लगाने व गंदगी फैलने से मोहल्लेवासियों का जीना भी मुहाल हो गया। मंगलवार को सर्वोदय नगर में अवैध रूप से बने डंपिंग यार्ड में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनट में आग तेज हो गई। इस पर आसपास के मोहल्लेवासी एकत्रित हो गए। आग बढ़ती देख नगर परिषद से फायरब्रिगेड भी मौके पर पहुंची, लेकिन मोहल्लेवासियों ने आग नहीं बुझाने दी। मोहल्लेवासियों का कहना था कि नगर परिषद ने अवैध रूप से कॉलोनी के बीच डंपिंग यार्ड बना रखा है। शहरभर का कचरा यहां डालने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ ही लोग डेंगू व मलेरिया के शिकार भी हो रहे हैं। मामला बिगड़ता देख वार्ड पार्षद मोनू मेघवाल मौके पर पहुंचे और लोगों से आग बुझाने को लेकर समझाइश की।









लेकिन मोहल्लेवासी चेयरमैन महेंद्र बोहरा को बुलाने और डंपिंग यार्ड यहां से हटवाने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद मौके पर पहुंचे डिप्टी चेयरमैन मूलसिंह भाटी भी मौके पर पहुंचे। भाटी को भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। मोहल्लेवासियों ने डिप्टी चेयरमैन भाटी को खूब खरी खोटी सुनाई। अंत में भाटी व पार्षद मेघवाल की समझाइश के बाद मोहल्लेवासी शांत हुए। तब तक आग काफी फैल चुकी थी। बताया जाता है कि सर्वोदय नगर में अवैध डंपिंग यार्ड में कई बार आग लगने की घटना हो चुकी है। इसको लेकर पार्षद मेघवाल ने नगर परिषद चेयरमैन व आयुक्त को कई बार डंपिंग यार्ड हटवाने की मांग की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

इधर, लोर्डिया पाळ व बांडी नदी के किनारे भी डाल रहे कचरा : नगर परिषद ने शहर में कचरा निस्तारण को लेकर स्थाई डंपिंग यार्ड नहीं बना रखे हैं। कचरा निस्तारण को लेकर खेतावास के निकट लगी मशीन भी अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। शहर से प्रतिदिन करीब 80 से 90 टन कचरा नगर परिषद उठाकर शहर में जगह-जगह खाली जमीन पर बने अवैध डंपिंग यार्ड में डाल रही है। इससे शहर का वातावरण प्रदूषित होने के साथ मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। नगर परिषद के कार्मिक लोर्डिया तालाब व बांडी नदी के किनारे भी कचरे का ट्रैक्टर खाली कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...