कठुआ व उन्नाव की घटना के विरोध में निकाला शांति मार्च
पाली | आसिफा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार को हाउसिंग बोर्ड के युवाओं ने वाहन रैली निकल अंबेडकर सर्किल पर कैंडल मार्च किया। प्रशांत सांगेला ने बताया कि आसिफा के दोषियों को सजा दिलाने के लिए सभी युवा हाउसिंग बोर्ड से रवाना होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए अंबेडकर सर्किल पहुंचे। जहां सभी युवाओं ने मोमबत्ती जला कर दोषियों सजा दिलाने की मांग की। इधर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीलम बिड़ला के नेतृत्व में महिलाओं ने शांति मार्च निकाला व आराेपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।