गोस्वामी समाज का विवाह सम्मेलन आज, 21 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में
अखिल भारतीय गोस्वामी महासभा व गोस्वामी समाज की आेर से बुधवार को लाखोटिया उद्यान में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। सामूहिक विवाह के दौरान महासभा द्वारा दूल्हे को हेलमेट दिए जाएंगे। इसके साथ दुल्हनों को तुलसी का पौधा दिया जाएगा। सम्मेलन में आने वाले सभी समाजबंधुओं को वाहन चलाने के दौरान हेलमेट पहनने का तथा बेटी बचाअो व बेटी पढ़ाओं का संकल्प भी दिलाया जाएगा। युवा जिलाध्यक्ष सुरेश गोस्वामी धीनावास व मीडिया प्रभारी राकेश पुरी ने बताया कि सुबह 7 बजे सामूहिक निकासी निकाली जाएगी जो नागा बाबा बगेची से रवाना होकर लाखोटिया उद्यान पहुंचेगी। सुबह 11 बजे हस्त मिलाप तथा इसके बाद भामाशाह सम्मान समारोह होगा। शाम 4.30 बजे विदाई समारोह होगा।
नशामुक्त रहेगा कार्यक्रम
जिलाध्यक्ष सुरेश धीनावास ने बताया कि विवाह समारोह पूरी तरह से नशा मुक्त रखा जाएगा। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर जगह-जगह पर नशामुक्ति, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ के बैनर लगाए जाएंगे तथा समाजबंधुओं को नशामुक्ति तथा बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ का संकल्प दिलाया जाएगा। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों में अखिल भारतीय गोस्वामी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत सच्चिदानंद गिरी, युवा प्रदेशाध्यक्ष सेठुपुरी साथिन, शहर युवा अध्यक्ष ओमपुरी कानावास, महिला शहर अध्यक्ष रूकमा गोस्वामी, आनंदपुरी जोधपुर, गोविंद पुरी अध्यक्ष देहात मंडल, बाबू पुरी, गुलाब पुरी मंडला, भंवर पुरी एफसीआई आदि जुटे हुए है।
चम्पा वन, ओमपुरी कानावास, नारायण भारती खंदारा, भंवर पुरी जयपुर, सोहनगिरी, मघागिरी, भगवानपुरी, जोगापुरी आदि जुटे हुए है।