वृद्धाश्रम में फिजियोथैरेपी सेंटर व वातानुकूलित हॉल का उद्घाटन
सेवा समिति के तहत संचालित हो रहे वृद्धाश्रम में मंगलवार को नवनिर्मित फिजियोथैरेपी सेंटर व वातानुकूलित हॉल का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लघु उद्योग भारती के संगठन मंत्री प्रकाश गुप्ता, विधायक ज्ञानचंद पारख, नगर परिषद चेयरमैन महेंद्र बोहरा, कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा, एलआईसी के मार्केटिंग मैनेजर एसआर मीणा के आतिथ्य में किया गया। इसके बाद संस्था सचिव प्रमोद जैथलिया ने सेवा समिति की स्थापना लेकर आज दिन तक किए गए कार्यों की जानकारी दी। साथ ही जल्द ही लव कुश आश्रम व समिति परिसर में नवनिर्मित पांच कक्षों में चिकित्सक उपलब्ध करवाने की बात कही। जिस पर विधायक ज्ञानचंद पारख ने जल्द ही दोनों कार्य करवाने का आश्वासन दिया। साथ बताया कि सेवा ही एक ऐसा माध्यम है जिससे देश में हो रहा जातिगत विघटन समाप्त हो सकेगा। बीमारियों व कष्ट का शरीर में होना अपने आप में किया गया कोई गलत कार्य या दूसरों को दुख देना हो सकता है।
प्रकाश गुप्ता ने कहा कि 1994 में इसकी स्थापना की गई थी। इसके बाद से आज तक इसमें कई बदलाव हो गए। जिससे यह निसंदेह वंदनीय स्थल बन गया है।
भामाशाहों का सम्मान
कार्यक्रम में संगठन मंत्री प्रकाश गुप्ता, विधायक ज्ञानचंद पारख, मूलचंद लोढा, छोगालाल बोहरा द्वारा गौतम चंद मूथा, मांगीलाल गांधी, राधेश्याम पोद्दार, रणमल मेहता, रतनलाल जैथलिया सहित कई भामाशाहों को माला, साल व साफा पहना कर स्वागत किया गया। इस दौरान नैना देवी को देहदान करने पर भी सम्मानित किया गया।
पाली. वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक पारख।