बाल-विवाह व कुरीतियों को मिटाने के लिए स्काउट-गाइड ने निकाली रैली
पाली | राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड जिला मुख्यालय के तत्वावधान में अक्षय तृतीया के मौके पर समाज में फैली बाल-विवाह जैसी कुरीति को मिटाने के लिए मंगलवार को रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि एडीईओ लालाराम प्रजापत ने हरी झंडी दिखा रवाना किया। प्रधानाचार्य आशा सोनी, रोवर व रेंजर प्रभारी शिवप्यारी सोनगरा, आशा गिदवानी, अनिता मेघवाल, जगदीशप्रसाद मीणा, विशाल चौहान, अल्ताफ हुसैन समेत कई जने मौजूद थे।