भगवान गणेश का पंचामृत अभिषेक
पाली | मोती चौक स्थित श्री गणेश मंदिर का वार्षिक महोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। पुजारी धमेंद्र दवे ने बताया महोत्सव को लेकर सुबह पंडित दुर्गा शंकर दवे के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश का पंचामृत से विशेष अभिषेक किया गया। विधि विधान से गजानन महाराज की आरती की गई। इस मौके पर पंडित हरि गोपाल, पंडित अश्विनी दवे, पंडित रमेश दवे, मोहित दवे सहित कई भक्त मौजूद रहे।