चामुंडेरी के वार्ड पंच से 8 हजार की ऑनलाइन ठगी
पाली | जिले के नाना थाना क्षेत्र के चामुंडेरी वार्ड पंच से अज्ञात लोगों ने ऑनलाइन ठगी कर 8 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चामुंडेरी वार्ड पंच करणसिंह मेफावत के बैंक खाते में से मंगलवार को 8 हजार रुपए निकाल लिए। थानाधिकारी दाऊद खान ने बताया कि पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि उसके खाते से चार-चार हजार कर दो बार ऑनलाइन ठगी की है। पुलिस ने करण सिंह की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।