पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ई मेल के जरिए एलएंडटी शिफ्ट मैनेजर से नौकरी देने के नाम पर 50 हजार की ठगी का प्रयास

ई-मेल के जरिए एलएंडटी शिफ्ट मैनेजर से नौकरी देने के नाम पर 50 हजार की ठगी का प्रयास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टाटा कंसलटेंसी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर नौकरी देने के नाम मांगे थे 50 हजार रुपए

संदेह हुआ तो कंपनी में शिकायत करने पर बताया झूठा

भास्कर संवाददाता | पाली

एलएंडटी कंपनी के शिफ्ट मैनेजर को ई-मेल के जरिए नौकरी का झांसा देकर 50 हजार रुपए की ठगी करने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद कंपनी के प्रबंधक ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को इसकी शिकायत की थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने भी इसे गंभीरता से लेते हुए मामला स्पेशल क्राइम ब्रांच के कमिश्नर को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार जाडन टोल प्लाजा पर कार्यरत शिफ्ट मैनेजर संपत नेतावत के पास सात दिन पूर्व ई-मेल आया था, जिसमें टाटा कंसलटेंसी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर नौकरी देने की बात कही थी। इसके लिए 50 हजार रुपए जमा कराने को कहा गया था। जब नेतावत को संदेह हुआ तो उसने टाटा कंसलटेंसी कंपनी के एचआर से सारी जानकारी साझा की, तो कंपनी ने इसे ठगी का मामला बताया। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस कमिश्नर को की।

शिफ्ट मैनेजर की जागरूकता से टली ठगी, अब स्पेशल क्राइम ब्रांच कर रही है जांच शिफ्ट मैनेजर की जागरूकता से यह ठगी होते हुए बच गई। इतना ही नहीं, टाटा कंपनी से झूठे मेल की पुष्टि होने के बाद इसके सभी दस्तावेज दिल्ली पुलिस कमिश्नर को मेल किए। यहां से दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच स्पेशल क्राइम ब्रांच कमिश्नर को सौंप दी है।

खबरें और भी हैं...