बस और ट्रैक्टर में टक्कर, राजमार्ग पर लगा जाम
पाली | राष्ट्रीय राजमार्ग 162 पर कुरातिया सरहद में बस व ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर व बस को एक तरफ करवाकर बाधित यातायात को सुचारू करवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 8 बजे जैसलमेर आगार की बस ब्यावर से जोधपुर जा रही थी कि कुरातिया सरहद में एक टैक्टर से टक्कर हो गई।
हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ हो गई। राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारे लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाधित यातायात को सुचारू करवाया।