पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली | गुड़ा एंदला थाना पुलिस ने डरी गांव से एक नाबालिग को भगा उससे दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सुरेश सुथार निवासी गोदावास के साथ उसके सहयोगी लसाराम ढोली निवासी गोदावास व पन्नालाल ढोली निवासी ठाकुरला को सोमवार रात गिरफ्तार किया। इनमें से लसाराम व पन्नालाल को मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर जेल में भेज दिया गया, जबकि मुख्य आरोपी सुरेश को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। गुड़ा एंदला थाना प्रभारी देवीसिंह राठौड़ ने बताया कि कुछ दिन पहले गोदावास गांव का सुरेश सुथार पुत्र रामचंद्र सुथार एक नाबालिग लड़की को अपने साथ भगा ले गया। जहां आरोपी से नाबालिग से दुष्कर्म किया। पुलिस ने तलाश के बाद पीडि़ता को दस्तयाब कर लिया, जिसके बयान के बाद उसे भगाने में मदद करने वाले गोदावास निवासी लसाराम पुत्र केशाराम ढोली व ठाकुरला निवासी पन्नालाल पुत्र रामलाल ढोली को भी नामजद किया गया। सोमवार को पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं...