हेमंत चौधरी भाजपा के प्रभारी मनोनीत
पाली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से हर महीने होने वाली मन की बात कार्यक्रम के लिए भाजपा ओबीसी मोर्चा ने अपने प्रभारियों की घोषणा कर दी है। पाली जिला प्रभारी पद पर जिला उपाध्यक्ष हेमंत चौधरी गादाणा को बनाया गया है। वे मोदी के इस कार्यक्रम से अधिकाधिक लोगों को जोड़ने का काम करेंगे। साथ ही इसके लिए आवश्यक संसाधन भी जुटाएंगे।