पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आमंत्रण दिया

केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आमंत्रण दिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली | अखिल भारतीय गोस्वामी महासभा की ओर से 18 अप्रेल को श्री लाखोटिया महादेव महादेव मंदिर व श्री सिद्ध पीठ गणेश मंदिर नागा बाबा बगीची में दशनाम गोस्वामी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सामूहिक विवाह आयोजन समिति के जिलाध्यक्ष सुरेश गोस्वामी धीनावास तथा मीडिया प्रभारी राकेश पुरी ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को केंद्रीय राज्यमंत्री पीपी चौधरी को सामूहिक विवाह समारोह का निमंत्रण दिया गया। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए युवा शहर अध्यक्ष ओमपुरी कानावास, पूनागर मंडल के शंभू पुरी खेतावास, भंवर पुरी एफसीआई, पोल भारती, गुलाब पुरी मंडला, मांगू गिरी, ओम पुरी रोहट, प्रेम गिरी उचियाड़ा, वीरेंद्र गिरी सहित कई समाजबंधु जुटे हुए हैं।

खबरें और भी हैं...