बांगड़ अस्पताल में श्रमदान किया
पाली | स्वच्छता से सिद्धी के कार्यक्रम अन्तर्गत शुक्रवार को राजकीय बांगड़ चिकित्सालय में श्रमदान किया गया। बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। कार्यवाहक पीएमओ डाॅ. अंबादान राव,राजेश शर्मा, दमयंती सोनल, दयालाल भुंगरिया, झूमरलाल पालीवाल, उषा थोमस, राजेंद्रसिंह उदावत, मोइना बानू एवं मेडिकल कॅालेज स्टॉफ व जीएनएम प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे।