पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुंडारा में बिना स्वीकृति अंबेडकर प्रतिमा लगाने का प्रयास, पुलिस ने पहरा बैठाया

मुंडारा में बिना स्वीकृति अंबेडकर प्रतिमा लगाने का प्रयास, पुलिस ने पहरा बैठाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंडारा में बिना स्वीकृति अंबेडकर प्रतिमा लगाने का प्रयास, पुलिस ने पहरा बैठाया

पाली |
मुंडारा में प्रशासन की बिना स्वीकृति के आंबेडकर जयंती पर डॉ. भीमराम अंबेडकर नवयुवक संघ मुंडारा द्वारा बाबा रामदेव मंदिर बड़ चबूतरे के पास बाबा साहेब की मूर्ति स्थापना को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। हालांकि संघ अध्यक्ष ने बिना प्रशासनिक स्वीकृति ऐसा करने से मना किया है। गौरतलब है कि नवयुवक संघ द्वारा चबूतरे पर बिना प्रशासनिक स्वीकृति पहले बाबा साहेब की प्रतिमा लगाने के प्रयास किया गया। पुलिस ने समझाइश कर उन्हें रोका।

इसके बाद दो बार पुलिस उप अधीक्षक गुलाबसिंह राठौड़, पुलिस थाना सादड़ी उप निरीक्षक पदमपालसिंह भाटी, सरपंच पुनाराम चौधरी, उप सरपंच गोपालसिंह करणोत, जिला परिषद सदस्य जगदीश चौधरी की मौजूदगी में बैठकें भी हुई लेकिन दोनों बार कोई परिणाम नहीं निकला। मुखबिरों के अनुसार अंबेडकर जयंती पर प्रतिमा को गुपचुप लगाने की प्लानिंग बताई जा रही थी। जिसको लेकर पुलिस सतर्क हो गई है तथा सादड़ी व लाटाड़ा से पुलिस बल यहां विवादित स्थल पर लगा दिया गया है।

खबरें और भी हैं...