पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छह महीने में जेडएलडी शुरू करने का शपथ पत्र देगा सीईटीपी, 16 से 20 तक बंद रहेंगी शहर की फैक्ट्रियां

छह महीने में जेडएलडी शुरू करने का शपथ पत्र देगा सीईटीपी, 16 से 20 तक बंद रहेंगी शहर की फैक्ट्रियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिवाणा विधायक की शिकायत के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर शुक्रवार को जयपुर में प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने पाली के उद्यमियों, किसानों व जनप्रतिनिधियों की बैठक बुलाई। बैठक में प्रभारी मंत्री राजेंद्र राठौड़ भी शामिल थे। सिवाणा विधायक हमीरसिंह भायल ने पिछले दिनों सीएम से शिकायत की थी नेहड़ा बांध से छोड़ा गया पानी उनके क्षेत्र के किसानों की फसल बर्बाद कर रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने यह बैठक बुलाने के निर्देश दिए थे। बैठक में किसानों ने तत्काल फैक्ट्रियां बंद करने की मांग उठाई जिसे बोर्ड ने खारिज कर दिया। लेकिन साथ ही उद्यमियों को भी तल्ख तेवर दिखाते हुए हालात सुधारने की हिदायत दी। प्रभारी मंत्री राठौड़ ने स्पष्ट कहा कि सरकार चाहती है कि उद्योग चलें, मगर किसानों की बर्बादी की कीमत पर नहीं।

इस पर सीईटीपी ने कहा कि वे 16 से 20 तक 5 दिन का क्लोजर ले रहे हैं। इस अवधि में सभी कमियों को पूरा कर लिया जाएगा। इस पर बोर्ड ने निर्देश दिए कि फैक्ट्रियां को दुबारा शुरू करने से पहले प्रबोधन समिति के अध्यक्ष कलेक्टर को निरीक्षण करवाएंगे। उनकी संतुष्टि के बाद ही फैक्ट्रियां शुरू करें। सिवाणा विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि पाली का पानी बाड़मेर जिले को भी बर्बाद कर रहा है। इसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। चेयरमैन ने कहा कि एक सप्ताह में ही दो बार नदी में फैक्ट्रियों का पानी बाईपास होने की रिपोर्ट मिल गई है। इस पर कार्रवाई तो जरूर होगी। बैठक में प्रभारी मंत्री के अलावा सरकारी उप मुख्य सचेतक मदन राठौड़, विधायक ज्ञानचंद पारख, सिवाणा विधायक हमीरसिंह भायल, बोर्ड चेयरमैन डॉ. अर्पणा अरोड़ा, पर्यावरण विभाग के सचिव राकेश ग्रोवर, सदस्य सचिव केसीए अरूणप्रसाद, स्थानीय आरओ राजीव पारीक, सीईटीपी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रमोद लसोड़, राकेश अखावत, पूर्व सीईटीपी अध्यक्ष अनिल मेहता, अमरचंद बोहरा, किसान पर्यावरण संघर्ष समिति अध्यक्ष पुखराज पटेल, महामंत्री महावीरसिंह सुकरलाई, उपाध्यक्ष गंगादान चारण समेत कई किसान नेता, उद्यमी गण तथा अधिकारी मौजूद थे।

प्रदूषण बोर्ड की सख्ती देख सीईटीपी के दो निर्णय
तत्काल फैक्ट्रियां बंद करवाने की किसानों की मांग खारिज, चेयरमैन ने कहा हम काम जानते हैं, हमें मत सिखाओ
पाली. जयपुर में प्रदूषण के मुद्दे पर बैठक लेते प्रभारी मंत्री राजेंद्रसिंह।

15 मिनट तक स्क्रीन पर दिखाया कैसे फैक्ट्रियों का पानी बाईपास हो रहा, स्लज बिखरा हुआ, नेहड़ा में रंगीन पानी
यह मीटिंग सिवाणा विधायक भायल की मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद बुलाई गई। भायल ने शिकायत की थी कि नेहड़ा बांध का पानी उनके क्षेत्र के किसानों को बर्बाद कर रहा है। बैठक में बोर्ड के सदस्य सचिव केसीए अरूण प्रसाद ने पाली में दो दिन में निरीक्षण के दौरान बनाए गए वीडियो को स्क्रीन पर दिखाया। इसमें बताया कि कैसे नालों के जरिए रंगीन पानी बाईपास किया जा रहा है। गढ़वाढ़ा नदी, बांडी नदी तथा जवडिया में तेज प्रवाह के साथ अनट्रीट पानी गिर रहा, पूरे स्लज यार्ड में दिखावे का टीनशेड, स्लज बिखरी हुई। नेहड़ा बांध की हालत काफी खराब, नदी में कई बड़े खड्डों में भरा रंगीन पानी।

एक सप्ताह में सीईटीपी व प्रदूषण बोर्ड को यह करना होगा

भास्कर संवाददाता | पाली

सिवाणा विधायक की शिकायत के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर शुक्रवार को जयपुर में प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने पाली के उद्यमियों, किसानों व जनप्रतिनिधियों की बैठक बुलाई। बैठक में प्रभारी मंत्री राजेंद्र राठौड़ भी शामिल थे। सिवाणा विधायक हमीरसिंह भायल ने पिछले दिनों सीएम से शिकायत की थी नेहड़ा बांध से छोड़ा गया पानी उनके क्षेत्र के किसानों की फसल बर्बाद कर रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने यह बैठक बुलाने के निर्देश दिए थे। बैठक में किसानों ने तत्काल फैक्ट्रियां बंद करने की मांग उठाई जिसे बोर्ड ने खारिज कर दिया। लेकिन साथ ही उद्यमियों को भी तल्ख तेवर दिखाते हुए हालात सुधारने की हिदायत दी। प्रभारी मंत्री राठौड़ ने स्पष्ट कहा कि सरकार चाहती है कि उद्योग चलें, मगर किसानों की बर्बादी की कीमत पर नहीं।

इस पर सीईटीपी ने कहा कि वे 16 से 20 तक 5 दिन का क्लोजर ले रहे हैं। इस अवधि में सभी कमियों को पूरा कर लिया जाएगा। इस पर बोर्ड ने निर्देश दिए कि फैक्ट्रियां को दुबारा शुरू करने से पहले प्रबोधन समिति के अध्यक्ष कलेक्टर को निरीक्षण करवाएंगे। उनकी संतुष्टि के बाद ही फैक्ट्रियां शुरू करें। सिवाणा विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि पाली का पानी बाड़मेर जिले को भी बर्बाद कर रहा है। इसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। चेयरमैन ने कहा कि एक सप्ताह में ही दो बार नदी में फैक्ट्रियों का पानी बाईपास होने की रिपोर्ट मिल गई है। इस पर कार्रवाई तो जरूर होगी। बैठक में प्रभारी मंत्री के अलावा सरकारी उप मुख्य सचेतक मदन राठौड़, विधायक ज्ञानचंद पारख, सिवाणा विधायक हमीरसिंह भायल, बोर्ड चेयरमैन डॉ. अर्पणा अरोड़ा, पर्यावरण विभाग के सचिव राकेश ग्रोवर, सदस्य सचिव केसीए अरूणप्रसाद, स्थानीय आरओ राजीव पारीक, सीईटीपी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रमोद लसोड़, राकेश अखावत, पूर्व सीईटीपी अध्यक्ष अनिल मेहता, अमरचंद बोहरा, किसान पर्यावरण संघर्ष समिति अध्यक्ष पुखराज पटेल, महामंत्री महावीरसिंह सुकरलाई, उपाध्यक्ष गंगादान चारण समेत कई किसान नेता, उद्यमी गण तथा अधिकारी मौजूद थे।

1. अनधिकृत फैक्ट्रियों की तालाबंदी होगी, आपराधिक मुकदमा भी हो सकता है

16 से 20 अप्रैल तक कमियां दुरुस्त करने के लिए बंद रखेंगे फैक्ट्रियां
1
2. सीईटीपी अपने प्लांट समेत अन्य कमियों को पूरी कर रिपोर्ट देगा

प्रभारी मंत्री के साथ उपसचेतक राठौड़ उतरे उद्यमियों के बचाव में: कहा- सरकार नहीं चाहती किसानों का नुकसान, फैक्ट्रियां भी चले बैठक में प्रभारी मंत्री राजेंद्र राठौड़ व उपमुख्य सचेतक ने उद्यमियों का बचाव भी किया तो उन्हें चेताया भी। कहा कि सरकार यह नहीं चाहती कि फैक्ट्रियां बंद रहें। लेकिन किसानों का नुकसान भी किसी कीमत पर नहीं चाहती।

सीईटीपी से 6 माह में जेडएलडी प्लांट शुरू करने का शपथ पत्र मांगा, विधायक बोले-अंदरूनी राजनीति के कारण नहीं हो रहा शुरू किसानों ने कहा कि प्रदूषण का एकमात्र समाधान जेडएलडी ही है। इसके लिए सरकार मंजूरी दे चुकी, केंद्र ने पहली किश्त 7.50 करोड़ की भेज दी। विधायक ज्ञानचंद पारख ने कहा कि अंदरूनी राजनीति के कारण ऐसा नहीं हो रहा। इस पर बोर्ड ने 6 माह में प्लांट नंबर 6 को जेडएलडी में तब्दील कर शुरू करने का शपथ पत्र सीईटीपी से मांगा है।

इधर, एनजीटी की टीम पाली पहुंची, प्रमुख पर्यावरणविद् ने नेहड़ा बांध-बांडी नदी के हालत देखे एनजीटी की तरफ से देश के प्रमुख पर्यावरणविद् डॉ. बृजमोहन की अगुवाई में गठित टीम शुक्रवार को प्रदूषण के हालात देखने पहुंची। टीम में शामिल सदस्यों ने नेहड़ा बांध व बांडी नदी के हालात देखे। साथ ही कई स्थानों से पानी के सैंपल भी लिए। टीम में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी जगन, जोधपुर आईआईटी कॉलेज के एक्सपर्ट भी शामिल है। टीम के गढ़वाड़ा व जेतपुर पहुंचने पर पंचायत समिति सदस्य मेहरदान व सरपंच लक्ष्मणराम ने प्रदूषण के हालत बताए।

6 माह में जेडएलडी पद्धति पर ट्रीटमेंट प्लांट संख्या 6 को शुरू करने का आज देंगे शपथ पत्र
2
3. नेहड़ा में जमा हुई स्लज को जाेजरी नदी की तरह सीईटीपी साफ करवाएगा

4. मंडिया रोड औद्योगिक क्षेत्र को भूमिगत पाइपलाइन से जोड़ा जाएगा

5. पेटकोक का उपयोग किसी भी सूरत में नहीं होगा

खबरें और भी हैं...