पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कानपुर आईआईटी के टॉपर पाली के श्रेणिक बोहरा का आईआईएम अहमदाबाद में चयन

कानपुर आईआईटी के टॉपर पाली के श्रेणिक बोहरा का आईआईएम अहमदाबाद में चयन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देश के प्रतिष्ठित कानपुर आईआईटी के टॉपर पाली के श्रेणिक बोहरा का आईआईएम अहमदाबाद में चयन हुआ है। जानकारी के अनुसार महावीर नगर निवासी गौतम बोहरा के पुत्र श्रेणिक बोहरा की प्रारंभिक शिक्षा पाली में ही हुई । इसके बाद वे 2011 में कोटा चले गए और वहां आईआईटी की तैयारी की। कानपुर आईआईटी में सलेक्शन होने के बाद 2017 में उन्होंने वहां से टॉप किया। आईआईटी के बाद उन्होंने गुड़गांव में एक्सईएल कंसलटेंसी सर्विस में जॉब शुरू की। लेकिन वे मैनेजमेंट स्टडीज में जाना चाहते थे। इसीलिए नौकरी के साथ उन्होंने कैट की तैयारी शुरू कर दी। दिसंबर में हुई कैट परीक्षा में उन्होंने 99.47 परसेंटाइल स्कोर किया। अब उनका चयन आईआईएम अहमदाबाद में हुआ है। श्रेणिक के पिता गौतम बोहरा ने बताया कि कैट के लिए उन्होंने कोई कोचिंग नहीं की। पाली के सेंटपॉल से दसवीं और इमानुअल मिशन स्कूल से 12वीं की पढ़ाई की। बारहवीं में साइंस में उनकी जिले में दसवीं मेरिट थी। इसके बाद कोटा से आईआईटी की कोचिंग कि श्रेणिक बोहरा ने बताया कि इसके लिए उनके पिता के साथ माता शिखा बोहरा का काफी सहयोग रहा। उन्होंने अपने जीवन लक्ष्य के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि आईआईटी की पढ़ाई के बाद उन्हें लगा कि व्यापार से संबंधित जानकारी लेने के लिए देश के श्रेष्ठ आईआईएम में जाना चाहिए। इस कॉलेज में रहकर देश के बेहतर लोगों के साथ पढ़कर कुछ नया और बेहतर करने का मौका मिलेगा।



श्रेणिक के आईआईएम में चयन पर समाजबंधुओं के साथ परिजनों ने खुशी उन्हें बधाई दी है।

खबरें और भी हैं...