अदालतों का 16 से बदलेगा समय, सुबह 8 बजे से खुलेंगी
राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश पर जिला एवं सत्र न्यायालय के साथ ही इससे संबंधित जिले की सभी अदालतों का समय 16 अप्रैल से सुबह का हो जाएगा।
ग्रीष्म कालीन समय 2 माह तक सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक होगा। ज्युडिशियरी कोर्ट्स सुबह चलेंगी जबकि उपभोक्ता और राजस्व अदालतों का समय नहीं बदलेगा। राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेशानुसार जिला एवं सेशन न्यायालय, विशिष्ट न्यायालय नारकोटिक्स, विशिष्ट न्यायालय अजा-जजा अत्याचार निवारण, विशिष्ट न्यायालय पोक्सो एक्ट, विशिष्ट न्यायालय महिला उत्पीड़न, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण फोर्ट्स, सभी एडीजे कोर्ट, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व अधीनस्थ अदालतों में सुबह का समय हो जाएगा।