पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टैंकर ने ट्रैक्टर को टक्कर मारी, पिता की मौत, 2 बेटे घायल

टैंकर ने ट्रैक्टर को टक्कर मारी, पिता की मौत, 2 बेटे घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली | सांडेराव फोरलेन पर शुक्रवार तडके टैंकर चालक ने हाईवे की पटरी पर आगे चल रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर पर सवार तीनों बाप-बेटे गंभीर रुप से घायल हो गए। फसल की बोरियों से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली सहित पलट गया। इसमें उपचार के दौरान पिता बगदाराम की मौत हो गई। वहीं दोनों बेटों का उपचार चल रहा है। उनकी हालत में सुधार बताया जाता है। पुलिस के अनुसार चाणौद निवासी बगदाराम अपने पुत्र वरदाराम तथा चांदाराम के साथ अपने ट्रैक्टर ट्रॉली में सरसों, जीरो व चने की फसल की बोरियां भरकर सुमेरपुर अनाज मंडी की तरफ जा रहा था। इस दौरान सिन्दरु के समीप हाईवे पर पीछे से एक टैंकर जीजे.12/बी.वाई.6567 के चालक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को चपेट में लेते हुए जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर व ट्रॉली हाईवे से दूर जाकर पलट गई। इसमें तीनों बाप-बेटे घायल हो गए। दुर्घटना के बाद टैंकर चालक मौके से टैंकर समेत फरार हो गया। घटना की सूचना पर सांडेराव थाने के सहायक थानाधिकारी मूलाराम मय जाप्ता मौके पर पहुंचे।

घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से सुमेरपुर अस्तपताल के लिए भेजा। इसमें बगदाराम की मौत हो गई। वहीं गंभीर रुप से घायल वरदाराम व चान्दाराम को सुमेरपुर इलाज के लिए भर्ती करवाया। पुलिस ने मौका स्थिति देख मामले को दर्ज कर फरार हुए टैंकर चालक की तलाश में जुटी हैं।

सांडेराव. टैंकर से टक्कर के बाद ट्रैक्टर ट्रोली पलट गई।

खबरें और भी हैं...