देवगढ़ जा रही रोडवेज बस मारवाड़ जंक्शन में हांफी
पाली | मारवाड़ जंक्शन के सरकारी अस्पताल के पास पाली से देवगढ़ की ओर जा रही रोडवेज बस मारवाड़ जंक्शन में हांफ गई। बस के अचानक बंद होने से उसमें सवार यात्री सकते में आ गए। काफी मशक्कत के बाद बस स्टार्ट नहीं हुई तो यात्रियों ने धक्का लगाकर उसे स्टार्ट किया। लगभग एक घंटे बाद रोडवेज बस को रवाना किया गया।