पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आग से तीन को बचाकर खुद की जान गंवाने वाले शिक्षक गोपाराम चौधरी के परिवार की मदद को आगे आए साथी

आग से तीन को बचाकर खुद की जान गंवाने वाले शिक्षक गोपाराम चौधरी के परिवार की मदद को आगे आए साथी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्यार्थियों में शिक्षा व संस्कार जगाने की प्रेरणा दे रहे डरी जब्बरगढ़ ढाणी स्कूल के शिक्षक गोपाराम अपनी ड्यूटी के दौरान ही अपनी जान की बाजी लगाकर समूचे शिक्षक जगत के साथ पूरे समाज के लिए प्रेरणा बन गए है। शिक्षक गोपाराम की स्कूल के रसोईघर में पोषाहार पकाते वक्त आग से झुलस रहे तीन जनों को आग से बचाने से मौत हो गई थी। जिले भर के शिक्षक घटना के बाद स्तब्ध है। वे अब मृतक शिक्षक तथा गंभीर रूप से झुलसे हेल्पर के परिजनों की सहायता के लिए आगे आ रहे हैं। इसके लिए अपने स्वयं के विवेक के आधार पर जिले के सभी 321 पीईईओ ने अपने अधीन आने वाले शिक्षकों ने राशि इक्कठा करना शुरु कर दिया है। पहले दिन ही 2 लाख रुपए एकत्रित हुए हैं। यह राशि उनके परिजनों को सौंपी जाएगी।

डरी जब्बरगढ़ ढाणी स्कूल में तीन जनों को अाग से बचाने के दौरान झुलसकर हुई थी शिक्षक की मौत

जान की परवाह किए बगैर आग में कूदकर बचाई थी तीन पोषाहार कर्मियों की जान
गौरतलब है गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत डरी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जब्बरगढ़ की ढाणी में 6 अप्रैल को सुबह गैस सिलेंडर फटने से दो शिक्षक व एक कुक कम हेल्पर गंभीर रुप से झुलस गए। रसोई घर मे गैस सिलेंडर लीकेज होने के कारण ये ब्लास्ट हुआ। जिससे रसोई घर जलकर खाक हो गया। इस दौरान कुक कम हेल्पर खाना बना रही थी। चीखने की आवाज सुनने पर शिक्षक गोपाराम चौधरी व मोतीलाल प्रजापत ने जान की परवाह किए बिना ही रसोई में महिला को बचाने के लिए अंदर चले गए। उन्होंने जलती महिला को बाहर निकाला व सिलेंडर को दूर फेंक दिया था, जिससे अध्यापक बुरी तरह से झुलस गए। बाद में गुरुवार को शिक्षक गाेपाराम चौधरी की अहमदाबाद में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

सोशल मीडिया पर चलाया अभियान
दैनिक भास्कर की अपील पर इसको लेकर सोशल मीडिया पर वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से राशि इक्कठा की जा रही है। शिक्षकों ने स्कूल स्तर पर सहयोग राशि एकत्रित करने का सघन अभियान छेड़ दिया है। इसको लेकर पीईईओ स्तर पर भी वाट्सएप ग्रुप बनाकर राशि देने वालो के नाम जोड़े जा रहे है।

राष्ट्रीय शिक्षक संघ ने जुटाई 2 लाख की राशि
दैनिक भास्कर की अपील के बाद राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की और से शिक्षकों ने भी अपने स्तर पर ही राशि जुटाना शुरु कर दिया है। सिर्फ दो दिन में ही 2 लाख से अधिक राशि इक्कठा हो चुकी है। खास बात यह कि राशि सीधे शिक्षक गोपाराम व मोतीलाल के साथ-साथ कुक कम हेल्पर के खाते में जमा हो रही है। शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष अमरजीतसिंह राठौड़ के नेतृत्व में पूरी टीम भी काम कर रही है।

खबरें और भी हैं...