नर्सिंग भर्ती रद्द कर आरपीएससी द्वारा करवाने की मांग पर दिया ज्ञापन
नर्सिंग छात्र संगठन ने शुक्रवार को हाल में निकली नर्सिंग की सरकारी भर्ती को रद्द कर आरपीएससी के माध्यम से भर्ती करवाने की मांग को लेकर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि स्वास्थ विभाग द्वारा नर्सिंग क्षेत्र में 4515 पदों पर सीधी भर्ती निकाली गई। जिससे तत्काल रद्द किया जाए और भर्ती प्रक्रिया आरपीएससी के माध्यम से करवाई जाए। अगर सरकार संगठन की मांगो को नहीं मानती है तो राजस्थान इकाई के द्वारा पूरे प्रदेश में आंदोलन करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गर्ग, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद परमार, सचिव नागेंद्रसिंह, महासचिव ईश्वर माली सहित कई नर्सिंग कर्मी मौजूद रहे।