अंबेडकर जयंती पर निकाली वाहन रैली, आज भवन का शिलान्यास
स्वयं सेवकों ने वाहन रैली निकाल बाबा साहेब सर्किल पर मोमबत्ती जला किया संविधान निर्माता को नमन
भास्कर संवाददाता | पाली
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को अग्रसेन भवन में मुनि चिरंतन र| की अध्यक्षता में बाबा साहेब एक प्रेरक एवं मार्गदर्शक विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आरएसएस के राजस्थान क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य कैलाश भसीन ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर सिर्फ एक व्यक्ति नहीं समग्र विचारों के प्रतिनिधित्व करने वाले एक महान विचारक थे। उन्होंने संविधान का निर्माण करते समय हिंदुत्व के विराट स्वरूप का दर्शन प्रस्तुत किया है। वे हमारे समाज में समाज के लिए आज भी अनुकरणीय है। उन्होंने व्यक्ति समाज और राष्ट्र को जोड़ने का कार्य करते हुए सामाजिक समरसता का संदेश दिया था। उसको अपने जीवन मूल्यों में समाहित करने की आवश्यकता है। उनके मन में प्रखर राष्ट्रवाद की स्पष्टता व समाज के दलित वर्ग के लिए आत्मनिर्भरता का भाव पैदा करना चाहते थे। उनका विचार था कि बैसाखियों के सहारे कोई भी समाज प्रगति के पथ पर नहीं बढ़ सकता लेकिन तत्कालीन राजनीतिक परिस्थितियों में कुछ राजनेताओं ने उनके प्रयास में उनको लोकसभा में पहुंचाने में बाधा पहुंचाई। कैलाश भसीन ने राजनीतिक सामाजिक राष्ट्रीय एकता को खंडित करने का भारतीय सांस्कृतिक समाज में समरसता के भाव पर कहा कि मनुष्य को उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए। अध्यक्ष चिरंतन र| मुनि ने कहा कि व्यक्ति का व्यवहार उसका चरित्र निर्धारित करता हैं । सभी को मिलकर सामाजिक समरसता के साथ बाबा साहेब को याद करते रहना चाहिए। कार्यक्रम में महंत सुरजनदास महाराज, एडीएम भगीरथ विश्नोई, एसडीएम महावीरसिंह, जिला संघ चालक नेमीचंद अखावत, विभाग संघ चालक कमल गोयल, देवीलाल मेघवाल, देवाराम जॉनसन, सोहन भाटी, सतीश शर्मा, मुकेश पोकरना, भागीरथ सिंह राजपुरोहित सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
रैली निकाल अंबेडकर सर्किल पर मोमबत्ती जलाकर किया नमन : कार्यक्रम में अंत में संघ की आेर से वाहन रैली निकाली गई। जो शहर के मुख्य मार्गों से हाेती हुए अंबेडकर सर्किल पहुंची जहां स्वयं सेवकों ने सर्किल पर मोमबत्ती जला कर संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर को नमन किया।
पाली. अंबेडकर जयंती को लेकर शहर में निकाली गई रैली।
ट्रांसपोर्ट नगर में 67 लाख की लागत से बनने वाले अंबेडकर भवन का शिलान्यास आज
पाली| डाॅ. अम्बेडकर जयंती समारोह शनिवार को आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर समारोह में केंद्रीय विधि राज्य मंत्री पीपी चौधरी, विधायक ज्ञानचंद पारख, कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा व एसपी दीपक भार्गव मौजूद रहेंगे। समारोह के तहत अंबेडकर सर्किल पर मूर्ति पर माल्यार्पण कार्यक्रम होगा। इसके बाद 67 लाख की लागत से निर्मित होने वाले डाॅ. अंबेडकर भवन का शिलान्यास ट्रांसपोर्ट नगर में किया जाएगा। नगर परिषद टाउन हाॅल में 9.30 बजे विचार गोष्ठी का आयोजन होगा। 7 बजे बांगड़ स्कूल मैदान में म्यूजिकल नाइट कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में सभापति महेन्द्र बोहरा, उप सभापति मूलसिंह भाटी, आयुक्त इंद्रसिंह राठौड़ एवं डाॅ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
निशुल्क शिविर आयोजित
पाली | डॉ अंबेडकर प्रगतिशील युवा संस्थान की ओर से शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127 जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। संस्थान के प्रवक्ता मनोहर बोस ने बताया कि कार्यक्रम के एक दिन पूर्व शुक्रवार को अंबेडकर भवन में स्वास्थ्य जांच एवं निशुल्क दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के पूर्व आयुर्वेद औषधालय हाउसिंग बोर्ड के प्रभारी डॉ उमेंद्र मीणा की अध्यक्षता में स्कूल के विद्यार्थियों व स्टॉफ को योग के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद बच्चों के स्वास्थ की जांच की गई। इस मौके पर ओमप्रकाश शर्मा, कैलाश फोफलिया, जमुना परिहार, ताराचंद माहेश्वरी, गौतम मेड़तवाल सहित स्टॉफ मौजूद रहा।
कांग्रेस आज मनाएंगी जयंती
पाली | जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष चुन्नीलाल चाडवास के निर्देशानुसार शनिवार को कांग्रेस भवन पाली में दोपहर 2 बजे संविधान निर्माता व भारत र| डा. बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाएंगी।
प्रवक्ता रफीक चौहान ने बताया कि इस कार्यक्रम में आईसीसी सदस्य, पीसीसी सदस्य, पूर्व सांसद एवं प्रत्याशी, पूर्व विधायक एवं प्रत्याशी, जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, अग्रिम संगठन एवं प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, सभी ब्लॉक अध्यक्ष, पूर्व प्रधान, पूर्व चेयरमैन, बूथ स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सहित समस्त कांग्रेस जन पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।