जिलाप्रमुख ने सीएम से बेरों पर सीसी रोड बनवाने की मांग की
पाली| पाली जिला प्रमुख पेमाराम सीरवी ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ को पत्र लिख कर बेरों (खेतों में कुओं) पर सीसी सड़क एवं सीसी चौक निर्माण कराने के लिये विशेष परिपत्र एवं आदेश जारी करने की मांग की। जिला प्रमुख सीरवी ने बताया कि जिले में 50 प्रतिशत आबादी बेरों पर (खेतों में कुओं ) पर निवास करती है। खेती करने वाले 10-10 व 15-15 व उससे अधिक परिवार निवास करते हैं। ग्राम पंचायत एवं पंचायती समितियां कई योजनाएं है। उसमें आबादी का प्रमाण पत्र मांगा जाता है। आबादी क्षेत्र में यह लोग नहीं होने से सीसी सड़कें, सीसी चौक जैसी मूलभूत आवश्यकताएं भी पूरी नहीं हो पा रही है।
पत्र में जिला प्रमुख ने बताया कि वर्षा की ऋतु में कच्चे रास्ते कीचड़ से भर जाते है।