महिला उत्पीडऩ के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च
पाली| जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष चुन्नीलाल चाडवास के निर्देशानुसार शुक्रवार को 7 बजे गांधी उद्यान से अंबेडकर सर्कल तक पैदल मार्च किया। कटुआ व उन्नाव में महिला यौन उत्पीड़न को लेकर केंडल जलाकर यूपी व केंद्र सरकार का विरोध प्रकट किया गया। प्रवक्ता रफीक चौहान ने बताया कि इस मौके पर भंवर राव, मोनू मेघवाल, मांगूसिंह दुदावत, रतन उद्देश, मोहनसिंह राजपुरोहित, रमेश चावला, प्रकाश चौहान, अर्जुन सिंह राजपुरोहित, सबीर अशरफी, जयंती लाल जोशी, राजेंद्र मेघवाल, पूरण आर्य, आनंद वाल्मीकि, महेंद्र डीडवानिया, विशाल व असगर कुरैशी सहित कई कांग्रेस जन उपस्थित थे।