शहर में सेनजी महाराज की 718 वी जयंती पर निकाली शोभायात्रा
पाली. सेन जयंती पर निकाली शोभायात्रा। फोटो| भास्कर
भास्कर संवाददाता | पाली
सेन समाज की ओर में शुक्रवार को समाज के आराध्य देव सेनजी महाराज की 718वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम को लेकर सुबह समाजबंधुओं की ओर से पानी दरवाजा स्थित मारू सेन मंदिर में समाज के आराध्य देव की विशेष आरती की गई। आरती के बाद गाजे-बाजे व डीजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पानी दरवाजा स्थित मारू सेन मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई वापस पानी दरवाजा स्थित सेन समाज के छात्रावास आकर संपन्न हुई। इस दौरान दो युवा घोड़े पर सवार हाेकर शोभायात्रा की अगुवाई करते रहे। वहीं समाज की महिलाओं ने मंगल गीतों का गायन करते हुए तो पुरूषों ने सेन जी महाराज के जयकारे लगते हुए रास्ता तय किया। युवाअों ने डीजे की धुन पर सेनजी महाराज के भजनों पर जमकर नृत्य करते हुए जमकर नारे लगाए। शोभायात्रा के दौरान समाज की आेर से आराध्य सेनजी महाराज की जीवनी को जीवंत करने वाली कई झांकियां भी सजाई गई। शोभायात्रा के पानी दरवाजा पहुंचने पर छात्रावास में सेनजी महाराज की विशेष आरती की गई। वहीं शाम को मंदिर में विशेष आरती का आयोजन किया गया। इस मौके पर संरक्षक बिट्ठल सांखला, राधेश्याम रूणवाल, धनराज चौहान, रामेश्वर दूदिया, चुन्नीलाल सेन, सत्यनारायण धांधिया, शांतिलाल सेन, बद्रीलाल सेन, भंवर दूदिया, अध्यक्ष टैगोर शर्मा, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार भाटी, पारस सेन, शंकरलाल पंवार, सुरेश सेन, मदनलाल सेन, भरत कुमार शर्मा, भंवरलाल सेन सहित कई समाजबंधु मौजूद रहे।
पाली. सैन जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि।